आधुनिक समाज में बिखरते परिवार
ये तो ज्यादातर बातें शादी से बाद की हैं| शादी से पहले ही लड़के जब थोड़ा कमाने लगते हैं तो अलग आशियाना बना लेते हैं| यहां उस परिस्थिति की बात नहीं करूंगा जो दुसरे शहर में या दूर रहते हैं| वरन एक ही शहर में रहकर भी संताने अपने माता-पिता से दूर रहने लगती हैं| क्या उन माता-पिता का दिल छोटा हो जाता है? या उस घर में जगह नहीं बचती? या उनकी प्राइवेसी उनके पारिवारिक सदस्यों से ज्यादा महत्व पूर्ण हो जाती है? जो इनको अपनों से दूर ले जाती है???
माना कि नया घर, ज्यादा सुख-सुविधा, इस सब को खोजने निकले हैं, लेकिन इस नए घर में ही अपनों को साथ भी रख सकते हैं|
शादी तो बाद में होती है, आजकल बच्चे उनसे दूर पहले हो जाते हैं|
__________________
Self-Banned.
Missing you guys!
फिर मिलेंगे|
मुझे तोड़ लेना वन-माली, उस पथ पर तुम देना फेंक|
मातृभूमि पर शीश चढ़ाने जिस पथ जाएं वीर अनेक||
|