Re: महायमराज
अब उपर्युक्त बात को कलियुग के कृष्ण के शब्दों में समझते हैं। कलियुग के कृष्ण अर्जुन से कहते हैं- 'हे अर्जुन, सुनो। अन्तर्जाल में उपस्थित सदस्यों का उपनाम यदि अन्तर्जाल का शरीर है तो उस उपनाम को संचालित करने वाला सदस्य उस उपनाम की आत्मा है और यह आत्मा अजर और अमर है। अन्तर्जाल में रहते हुए इस आत्मा को न ही किसी शस्त्र से भेदा जा सकता है, न ही आग उसे जला सकती है, न ही कोई दु:ख उसे तपा सकता है और न ही वायु उसे बहा सकती है।' अन्तर्जाल में जन्म-मरण के चक्र को समझाते हुए कलियुग के कृष्ण आगे कहते हैं- 'हे अर्जुन, जिस प्रकार हम फटे-पुराने वस्त्रों को त्यागकर नए वस्त्र धारण करते हैं, ठीक उसी प्रकार अन्तर्जाल में पुराने उपनाम (यूज़र आइ०डी०) को त्यागकर यह 'अन्तर्जालीय आत्मा' एक नया उपनाम रूपी शरीर धारण करती है।'
|