Re: महायमराज
अर्जुन को कलियुगी कृष्ण के उपदेश में अब कुछ-कुछ मज़ा आने लगा था। अतः उत्सुक होकर अर्जुन ने आगे पूछा- 'हे कृष्ण! ये अन्तर्जालीय मनुष्य क्या खाकर जिन्दा रहते हैं?'
कृष्ण ने बताया- 'हे अर्जुन, सुनो। ये अन्तर्जालीय मनुष्य बैण्डविथ खाकर ज़िन्दा रहते हैं। जिस अन्तर्जालीय देश का प्रशासक अपनी प्रजा को कायदे से और तेज़ी के साथ बैण्डविथ नहीं खिला पाता उस देश की अन्तर्जालीय प्रजा शीघ्रता के साथ मर जाती है!' (अभी और है।)
|