24-08-2014, 10:25 PM
|
#2
|
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
|
Re: महाबलेश्वर / Mahabaleshwar
महाबलेश्वर / Mahabaleshwar
^
बारिश में महाबलेश्र्वर घूमने का अपना ही मजा है। यहां की बारिश तो मन को लुभाती ही है, साथ ही यहां की नैचरल ब्यूटी भी कम मनमोहक नहीं होती । महाराष्ट्र का हिल स्टेशन महाबलेश्र्वर ब्रिटिश शासन के दौरान अंग्रेजों का सबसे पसंदीदा स्थान था। समुद्र तल से 1372 मीटर की ऊँचाई पर स्थित यह महाराष्ट्र का सबसे अधिक ऊँचाई वाला लोकप्रिय व खूबसूरत पर्वतीय स्थल है। यह ब्रिटिशकाल में बॉम्बे प्रेसीडेंसी की ग्रीष्मकालीन राजधानी था।गौरतलब है कि अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के चलते महाबलेश्र्वर गर्मी के साथ-साथ बरसात में भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहता है। कई पर्यटक तो खासतौर से यहां मॉनसून का मजा लेने ही आते हैं। यहां की रसभरी स्ट्रॉबेरीज का स्वाद बारिश में घूमने के आनंद को दोगुना कर देता है।
धार्मिक महत्व - महाबलेश्र्वर का धार्मिक दृष्टि से भी काफी महत्व है। दरअसल, पांच नदियां कृष्णा, कोयना, सावित्री, वीना और गायत्री इस इलाके से होकर बहती हैं। साथ ही, यहां के कृष्णा व महाबलेश्र्वर मंदिर भी काफी लोकप्रिय हैं।
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद)
(Let noble thoughts come to us from every side)
|
|
|