View Single Post
Old 02-03-2016, 11:07 AM   #1
soni pushpa
Diligent Member
 
Join Date: May 2014
Location: east africa
Posts: 1,288
Rep Power: 65
soni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond repute
Default रंगीन आहार : सेहत का आधार‏

नारंगी
प्लीहा की सलामती के लिए नारंगी रंग की चीजें खाना फायदेमंद होता है। संतरों में विटामिन-सी तो होता ही है, कुछ मात्रा में विटामिन-ए भी होता है, जो प्लीहा के लिए अच्छा होता है।

हरा
हरे फल-सब्जियों में लूटीन व इंडोल नामक फायटोकेमिकल्स होते हैं, जो लीवर की रक्षा करते हैं। अतः हरे रंग की चीजें खूब खाएँ।

जामुनी
यदि आप अपने मस्तिष्क की सलामती चाहते हैं तो जामुनी फल-सब्जियों को अपने आहार में शामिल करें। इनमें अंगूर, प्याज, जामुनी रंग की पत्तागोभी, बैंगन आदि शामिल हैं।


antrjal ke madhyam se

काला
यूँ काला रंग लोगों को कम ही पसंद होता है, खास तौर पर खाने-पीने के मामले में, लेकिन यकीन मानिए, काले रंग का आहार आपके गुर्दों के लिए बहुत लाभकारी होता है। अतः मुनक्का, काली चौला फली, काले जैतून आदि खाया करें।




लाल
यदि आप दिल की रक्षा करना चाहते हैं तो लाल रंग की चीजें खाइए। लाल (तथा गुलाबी) रंग के फल-सब्जी में फायटोकेमिकल्स पाए जाते हैं। तरबूज, अमरूद, टमाटर आदि इस श्रेणी में आते हैं। स्ट्रॉबेरी, रसबेरी तथा बीटरूट में एंथोसायनिन पाए जाते हैं। यह फायटोकेमिकल्स का ही एक समूह है, जो उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है और डायबिटीज से जुड़ी समस्याओं से बचाव करता है।
soni pushpa is offline   Reply With Quote