15-04-2014, 09:54 PM
|
#517
|
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244
|
Re: रोचक समाचार
स्त्री रूप में पूजे जाते हैं हनुमान!
रायपुर। पुराणों के अनुसार हनुमान महाबल शाली भगवान हैं, उन्होंने विवाह नहीं किया और आजीवन श्री राम की सेवा में लगे रहे। उन्हें राम का परम भक्त कहा जाता है। पर छत्तीसगढ़ के रतनपुर में हनुमान का एक ऐसा मंदिर है जहां नारी रुप में हनुमान की मूर्ति विराजित है। यह मंदिर आश्चर्य के साथ-साथ लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। हनुमान जयंती पर भास्कर डॉट कॉम की इस खास प्रस्तुति में पढ़िए स्त्री रुपी हनुमान के बारे में।
रतनपुर स्थित गिरिजाबंध हनुमान मंदिर दुनिया का एकमात्र स्थान है जहां हनुमान के नारी स्वरुप की पूजा होती है। हनुमान ने आजीवन ब्रह्मचर्य का पालन किया था, ऐसे में उनकी स्त्री रुपी प्रतिमा का होना अपने आप में एक आश्चर्य है। यह प्रतिमा लगभग दस हज़ार साल पुरानी है और यहां के लोगों की मान्यता है कि जो भी व्यक्ति सच्चे मन से इस प्रतिमा को पूजता है उसकी मनोकामना ज़रूर पूरी होती है।
|
|
|