View Single Post
Old 11-03-2015, 01:03 PM   #9
soni pushpa
Diligent Member
 
Join Date: May 2014
Location: east africa
Posts: 1,288
Rep Power: 65
soni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond repute
Default Re: स्वाइन फ्लू : जानिए सावधानी और इलाज

Quote:
Originally Posted by dipu View Post
बारिश के बाद ठिठुरन बढ़ी, स्*वाइन फ्लू का खतरा भी बढ़ा


देश की राजधानी दिल्ली के सभी इलाकों में बारिश हो रही है। बारिश होने के कारण तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों को कहना है कि शनिवार पूरे दिन बारिश होती रहेगी और रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
राजधानी दिल्ली के साथ देश के कई अन्य इलाकों में भी बारिश हो रही है। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ और मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी बारिश हो रही है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी मंगलेश रयक्वापर्ण ने बताया कि अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से बड़ी मात्रा में नमी आने के कारण प्रदेश में मौसम की रंगत बदल गई है।
बिन मौसम की बारिश से फसलों को काफी नुकसान
मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई इलाकों में शनिवार को बेमौसम बारिश हुई और कई इलाकों में ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन मौसम इसी तरह बना रहेगा। मुंबई, ठाणे, रायगढ, पालघर, सहित नाशिक, सतारा, महाबलेश्वर, अकोला, रत्नागिरी, अहमद नगर जैसे अन्य क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। बिन मौसम की बारिश के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
स्वाइन फ्लू के संक्रमण का खतरा बढ़ा
मौसम साफ होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होने पर स्वाइन फ्लू का खतरा कम होने की बात कही जा रही थी। इस बीच मौसम फिर बदल गया। वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ गया है। यह मौसम वायरस के संक्रमण के लिए अनुकूल होता है। इस मौसम में लोगों को स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचना चाहिए।
jub aaj hajaro log swain flu se pidit hain or kai ki jane chali gain hai tab eise samay me aapke dwara diye gaye sujhav beshkimti hai deepuji ..... thanks alott
soni pushpa is offline   Reply With Quote