Re: ब्रह्माण्ड (The Universe)
2-तारे (Stars)
शाम होते ही धीरे-धीरे अंधकार छाने लगता है। जब हम आकाश में दृष्टि डालते हैं तो देखते हैं कि कई चमकीले बिन्दुओं की तरह तारे नजर आने लगते है। ये छोटे-छोटे इसलिए दिखते है क्योंकि ये हमसे बहुत ही अधिक दूरी पर स्थित होते हैं। सूर्य भी एक प्रकार का तारा ही है, किन्तु यह दूसरे तारों की तरह छोटा नहीं दिखता, क्योंकि यह अन्य तारों की अपेक्षा हमारे बहुत निकट है। यदि हम तारों के कुछ नजदीक पहुँच जाएं तो वे भी हमें सूर्य की भांति दिखाई देंगे। तारे चमकती हुई गैस के विशाल पिण्ड हैं। इनमें से कुछ तो सूर्य से भी बङे हैं और चमकीले हैं, तथा दूसरे कुछ छोटेतथा धुंधले हैं। 'रीगल, नील-सफेद दानव' तारे का व्यास सूर्य से 80 गुना अधिक है। तारे सफेद दिखाई देते हैं, किन्तु सभी तारे सफेद नहीं होते हैं, कुछ नारंगी, लाल या नीले रंग के भी होते हैं। अत्यधिक गर्म तारों का रंग नीला होता है और ठण्डे तारों का लाल। सूर्य पीला-सफेद तारा है यानी इसका तापमान औसत दर्जे का है। लेकिन ठंडे तारों का तापमान भी 1000 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं होता, इसलिए कोई भी अंतरिक्ष यात्री कभी भी किसी तारे के आस-पास भी नहीं पहुँच सकता है। किसी अंतरिक्ष यान को चन्द्रमा तक जाने के लिए तीन दिन का समय लगता है। सूर्य तक जाने में कई महीनें चाहिए। अंतरिक्ष यान को सबसे नजदीकी तारे के निकट पहुँचने में हजारों वर्ष लग सकतेहैं।इतनी दूरी को कि.मी. में मापना एक कठिन समस्या है। इसलिए वैज्ञानिक तारों की दूरी मापने के लिए प्रकाश वर्ष और पारसेक इकाइयों का प्रयोग करते हैं। प्रकाश वर्ष वह दूरी है जिसे प्रकाश तीन लाख किमी. प्रति सेकेण्ड की रफ्तार से चलकर एक वर्ष में तय करता हैयानी 9.4607x1000000000000 किमी.। एक पारसेक (pc) 3.6 प्रकाशवर्ष के बराबर होता है यानी 30.857x1000000000000 किमी.।चन्द्रमा से आने वाले प्रकाश को हम तक पहुँचने में लगभग 1.3 सेकंड का समय लगता है। सूर्य से चलने वाला प्रकाश हम तक 8 मिनट 18 सेकंड में पहुँचता है। लेकिन सूर्य के बाद सबसे नजदीकी तारे ' प्रोक्सिमा सेन्टोरी ' से आने वाले प्रकाश को हम तक पहुँचने में 4.2 प्रकाश वर्ष लगते हैं। हमारी मंदाकिनी में सबसे दूर के तारे की दूरी लगभग 63000 प्रकाश वर्ष ( 19.325 pc ) है।
Last edited by Dark Saint Alaick; 11-02-2012 at 03:00 PM.
|