इस बार बिग बॉस बनने के किसके कितने चांस
बिग बॉस खत्म होने में महज तीन दिन रह गए हैं। सबसे बड़ा उलटफेर हो चुका है और डेलनाज हैरतअंगेज तरीके से घर से बाहर हो चुकी हैं। बिग बॉस ने देर रात 1 बजे वोटिंग के आधार पर उन्हें घर से बाहर भेज चुके हैं। अब सिर्फ तीन कंटेस्टेंट ही रह गए हैं। जानने की कोशिश करते हैं कि किसके कितने चांस हैं जीतने के।
उर्वशी ढोलकिया: पिछले 9 हफ्तों से घर में रह रहीं उर्वशी शुरू से ही मजबूत कंटेस्टेंट रही हैं। ऐसे बहुत कम मौके आए जब उर्वशी ने खुद को खुलकर जाहिर होने दिया। वो हमेशा एक मजबूत महिला और व्यक्तित्व नजर आईं। उनके सामने सबसे बड़ा खतरा डेलनाज थीं जो शो से बाहर हो चुकी हैं।
निकेतन मधोक: निकेतन भी शुरू से ही घर में बने हुए हैं और मजबूती से टिके हुए हैं। निकेतन ने घर में रहकर बेहतरीन तरीके से खुद को संभाला। घरवालों से मेलजोल बनाकर रखने वाले निकेतन को बहुत कम बार नॉमिनेट किया गया। कुछ एक बार वो नॉमिनेट हुए भी तो आसानी से बच गए। जाहिर है निकेतन एक मजबूत दावेदार हैं।
इमाम सिद्दिकी: बिग बॉस में इमाम सिद्दिकी की एंट्री देर से हुई। लेकिन जब से वो आए हैं उन्होंने दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया है। उनके बर्ताव से घरवाले बेशक त्रस्त रहे हों, लेकिन जनता ने उन्हें खूब प्यार दिया है। उनके जीतने की भी खासी संभावना है।
सना खान: जब सना की बिग बॉस में एंट्री हुई थी तो किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि वो इतनी दूर तक सफर तय कर पाएंगी। सना अक्सर नॉमिनेट हुईं, लेकिन हर बार बच गईं। राजीव और विशाल से उनकी दोस्ती के भी खूब चर्चे रहे। जहां डेलनाज जैसी जीत की दावेदार मानी जा रही मजबूत कंटेस्टेंट घर से बाहर हो गईं, वहीं सना का अब तक टिके रहना उनकी दावेदारी को पुख्ता करता है।
राजीव पॉल: राजीव पॉल भी शुरू से ही घर में बने हुए हैं। वे एक ऐसे कंटेस्टेंट रहे जो शायद सबसे ज्यादा बार नॉमिनेट हुए। लेकिन हर बार राजीव बच निकले। सपना, डेलनाज जैसे मजबूत कंटेस्टेंट तो बाहर निकल गए, लेकिन राजीव आखिरी दौर तक जमे रहे। जाहिर है फाइनल में राजीव भी चौंका सकते हैं।