Re: दुनिया की अद्भुत रहस्य,रोमांचक घटनाएँ
पहाड़ को तराशकर सात मीटर ऊंचा और करीब सात मीटर चौड़ी यह दरवाजे जैसी आकृति बनाई गई है। इस लंबे-चौड़े दरवाजे के बीच में दो मीटर चौड़ा एक और दरवाजा बनाया गया है। ये इंसानों के लिए रास्ता हो सकता है, फिर भी इस रास्ते का कुछ पता नहीं चलता है। यह कब और किसने बनाया था, ये भी पता नहीं चलता।
जोस लुइस डेलगाडो ने 1996 में इसे तलाशा था। वह उस समय वहां टूरिस्ट के तौर पर गए थे। दूसरी जानकारी के अनुसार यह एक मंदिर हो सकता है, जिसके संत अमारू मुरू रहे होंगे। यहां पर सुरंग बनी होगी जो बाद में कभी नजर नहीं आई। इस तरह यह क्या था, ये कोई नहीं पता लगा सका है। इसे टैंपल ऑफ सेवन रेज भी कहा जाता है।
__________________
'' हम हम हैं तो क्या हम हैं '' तुम तुम हो तो क्या तुम हो '
आपका दोस्त पंकज
|