View Single Post
Old 10-12-2009, 06:42 PM   #1
abhisays
Administrator
 
abhisays's Avatar
 
Join Date: Dec 2009
Location: Bangalore
Posts: 16,772
Rep Power: 137
abhisays has a reputation beyond reputeabhisays has a reputation beyond reputeabhisays has a reputation beyond reputeabhisays has a reputation beyond reputeabhisays has a reputation beyond reputeabhisays has a reputation beyond reputeabhisays has a reputation beyond reputeabhisays has a reputation beyond reputeabhisays has a reputation beyond reputeabhisays has a reputation beyond reputeabhisays has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to abhisays
Arrow My Hindi Forum के नियम

MyHindiForum में आपका स्वागत है

किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता और अभद्रता से दूरी रखते हुए हम आप सभी सदस्यों से सहयोगपूर्ण आचरण और सहयोगात्मक व्यवहार की कामना करते हैं| सभी सदस्य एक बार इन सभी नियमो का अध्ययन जरूर करें ताकि सभी को इन नियमो के बारे में जानकारी रहे|

MyHindiForum आपके स्वस्थ मनोरंजन के लिए है| फोरम के सुचारू सञ्चालन के लिए नियम निम्न प्रकार से हैं और फोरम प्रबंधन आशा करता है कि आपका सहयोग निरंतर प्राप्त होता रहेगा|

फोरम का मकसद : आप के जीवन से सम्बन्धी किसी भी विषय पर निष्ठा, एकता और साहचर्य के साथ विचार विमर्श का मंच प्रदान करना|


फोरम के नियम (Forum Rules)


1. अनावश्यक बड़े अक्षरों (>3 fonts) का प्रयोग ना करें| एक ही लेख में अत्यधिक रंग संयोजन कर के अधिक tags का प्रयोग भी ना करें| ऐसी प्रविष्टियाँ बकवास (spam) मानते हुए मिटा दी जायेंगी|
2. फोरम के Moderators (नियामक) :: Moderators (नियामक) फोरम पर सदस्यों की सहायता के लिए है| फोरम के सदस्य किसी भी समस्या या तकनीकी परेशानी के लिए नियामकों से संपर्क कर सकते है|
3. जब आप फोरम में अपना पंजीकरण (registration) करते समय एक वैध ईमेल पते का प्रयोग करें| अवैध और छद्म प्रयोक्ता नाम से किये गये पंजीकरण को प्रबंधन बिना किसी सूचना के रद्द कर सकता है|
4. ऐसी कोई भी सामग्री, लेख, कहानी, कविता, चित्र या कोई भी copyright सामग्री जिसके किसी दूसरे व्यक्ति या संस्था के पास प्रतिकृति अधिकार है, को फोरम पर अपलोड या प्रविष्टि करने से बचें या उनकी अनुमति लेकर ऐसा करें| ऐसी सामग्री का उपयोग करें जो आपकी मौलिक हों एवं सार्वजनिक रूप से देखी जा सकें| किसी जानकारीं के अभाव में नियामकों (Moderators) से संपर्क कर सकते हैं|
5. फोरम पर अश्लील सामग्री प्रविष्टियां करने की अनुमति नहीं है अन्यथा आपका खाता बिना किसी पूर्व चेतावनी के बंद किया जा सकता है|
6. अन्य सदस्य के साथ कोई भी भेदभाव, प्रताड़ना या दुर्व्यवहार, जो की उसके धर्म, जाति, लिंग, रंग-रूप, भाषा, वेशभूषा आदि से सम्बन्धित हो, पूर्णतः प्रतिबन्धित है। ऐसा करने पर आपकी आईडी को बिना किसी पूर्व चेतावनी के फोरम से प्रतिबंधित किया जा सकता है| फोरम में किसी सदस्य के बारे में उपहासात्मक, व्यंगात्मक अथवा लज्जित करने वाले सूत्र, लेख, वार्ता, चित्र और चलचित्र प्रस्तुत करना सर्वथा निषिद्ध है|
7. फोरम का उपयोग करते हुये किसी भी प्रकार के विज्ञापनों का प्रदर्शन प्रतिबन्धित और वर्जित है| फोरम पर किसी भी अन्य साईट का लिंक या उनका विज्ञापन प्रतिबंधित है, यदि जरूरी हो तो प्रबंधन को सूचित करके उनकी अनुमति से लिंक दिया जा सकता है|
8. अगर किसी नियम भंग के कारण आपको फोरम प्रबंधन से चेतावनी मिली है तो उनके बारे में सम्बंधित मध्यस्थ नियामक या प्रशासक से बात करें|
9. फोरम में आपके द्वारा बनाए जा रहे सूत्र के विषय पर पहले से ही कोई अन्य सूत्र बना तो नहीं है, सूची देखकर पता कर लीजिये ताकि सूत्र के विषय की पुनरावृत्ति होने से बच सके.
10. किसी भी धर्म, राजनीतिक पार्टी एवं व्यक्तिगत आक्षेप फोरम की किसी भी प्रविष्टि में स्वीकार्य नहीं हैं| फोरम में ऐसे लेख, वार्ता, चित्र एवं चलचित्र प्रतिबंधित हैं जिनके माध्यम से किसी धर्म, पंथ, सम्प्रदाय अथवा धार्मिक संगठन का उपहास किया गया हो
11. प्रविष्टियाँ पूर्ण संयमित होनी चाहियें| भाषा में अभद्रता न हो, साफ सुथरी भाषा में प्रविष्टि करें|
12. किसी भी प्रविष्टि, अतिथि सन्देश अथवा घटक संदेशों में आप अपनी दूरभाष संख्या, घर अथवा कार्यालय आदि का पता इत्यादि नहीं देंगे| ऐसी प्रविष्टियाँ, सन्देश आदि संज्ञान में आते ही अविलम्ब मिटा दिए जायेंगे तथा आप द्वारा पुनः ऐसा ही प्रयास करने पर आपके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की जा सकती है| अगर आप चाहे तो यह जानकारी आप अपने साथी फोरम सदस्य को व्यक्तिगत सन्देश द्वारा दे सकते है|

13. हिंसक, अमानवीय दंड एवं क्रूर प्रदर्शन के चित्र एवं वार्तालाप प्रविष्टियाँ न करें| फोरम में राष्ट्रीय अथवा अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबन्ध वाले विषयों पर लेख, वार्ता, चित्र अथवा चलचित्र प्रतिबंधित हैं|
14. आप यहाँ किसी भी pirated software, mp3 और videos के लिंक ना दे| Videos के लिए आप YouTube के लिंक दे सकते है, या उनके लिंक से यहाँ विडिओ प्रदर्शित कर सकते हैं|
15. फोरम में जहा तक हो सके हिंदी का प्रयोग करे, लेकिन रोमन और अंग्रेजी में प्रविष्टियों पर कोई प्रतिबन्ध नहीं है|
16. यदि कोई सदस्य कोई गलती कर रहा है तो उसे तुरंत ही आप व्यक्तिगत सन्देश से सूचित कर उनकी गलती बताएं| फोरम के किसी सूत्र में सार्वजानिक प्रविष्टि कर गलती को सार्वजानिक ना करें| ताकि फोरम में बेवजह विवाद उत्पन्न ना हो|
17. फोरम की किसी भी प्रविष्टि को आप अन्य सदस्य को मिटाने को विवश नहीं कर सकते हैं| आप अपनी आपत्ति शिकायत के माध्यम से नियामकों तक पहुँचा सकते हैं|
18. किसी भी विवादित प्रविष्टि को प्रबंधन कभी भी बिना किसी पूर्व सूचना के मिटा सकता है| किसी भी विषय, सूत्र, चित्र, चलचित्र, लेख अथवा टिप्पणी पर अपना विरोध प्रकट करने के लिए शालीन और सभ्य भाषा का प्रयोग करें| शिकायत करें, प्रबंधन सदस्यों को व्यक्तिगत सन्देश भेजें, किन्तु सूत्रगत प्रकट विरोध यदि अमर्यादित भाषा में है तो नियमतः कार्यवाही की जायेगी|
इस हेतु आप अपनी प्रविष्टि की जानकारी किसी नियामक से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं
19. फोरम पर की गई सभी प्रविष्टियाँ एवं सूत्र फोरम की संपत्ति हैं, इनका दुरूपयोग एवं बिना वजह संपादन नियम विरुद्ध है, जरूरी होने पर प्रबंधन को सूचित करें|
20. धार्मिक आस्था, स्वास्थ्य संबंधी, तकनीकी समस्या के निवारण, अर्थ निवेश आदि के सूत्रों की स्थापना के समय प्रथम प्रविष्टि में आप द्वारा प्रस्तुत की जा रही सामग्री (लेख अथवा चित्र) के मूल स्रोत (पुस्तक, पत्रिका, समाचारपत्र अथवा इन्टरनेट) का नाम प्रस्तुत करना आवश्यक है, क्योंकि ऐसे विषय संवेदनशील होते हैं| फोरम प्रबंधन ऐसे किसी भी जानकारी की जिम्मेदारी नहीं लेता है| सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे फोरम में उपलब्ध किसी भी प्रकार (अर्थ, धर्म, काम) के दोष निवारण के साधनों को प्रयोग करने से पूर्व भली भाँति सुनिश्चित कर लें कि यह उनके लिए उचित होगा या नहीं| किसी प्रकार की हानि होने पर फोरम प्रबंधन का कोई भी उत्तरदायित्व नहीं होगा|
21. प्रबंधन सदस्यों से किसी भी प्रकार की अभद्रता आपको फोरम से बैन करवा सकती है| कृपया सभ्य भाषा में अपनी समस्या हेतु सन्देश दें अथवा वार्तालाप करें| प्रबंधन से किसी प्रकार की असहमति को सार्वजानिक रूप से किसी सूत्र में प्रविष्टि को अति गंभीर नियम उल्लंघन मानते हुए कार्यवाही की जाएगी, आप प्रबंधन के किसी अथवा सभी सदस्यों से बात कर सकते हैं, सर्वमान्य या बहुमत राय को मान्यता देनी होगी. प्रबंधन के किसी भी सदस्य से किसी प्रकार की अभद्रता अति गंभीर श्रेणी का नियम उल्लंघन मानी जाएगी.
22. फोरम की किसी भी प्रविष्टि में किसी दवा का उल्लेख ना करें| आपस में व्यक्तिगत सन्देश में आप उल्लेख कर सकते हैं| किसी दवा के प्रयोग को सदस्य अपने विवेक से करे, फोरम किसी भी प्रकार की हानि के लिए उत्तरदायी नहीं है|
23. किसी भी महिला सदस्य को बिना उसकी सहमती के दोस्ती हेतु बार बार सन्देश प्रेषित करना नियमविरुद्ध है| महिला सदस्य के एक बार मना कर देने पर दूसरा कोई सन्देश इस बारे में प्रेषित नहीं करें|
24. इस फोरम के अलावा को कोई भी व्यक्ति किसी और वेबसाइट या फोरम पर कुछ भी करता हो, उससे इस फोरम के किसी भी सदस्य को कोई बहस नहीं होनी चाहिए. हमें सदस्य के इस फोरम पर आचरण से मतलब है और किसी भी चीज़ से नहीं. बार बार फोरम पर दूसरी वेबसाइट का जिक्र करके कुछ लोगो ने सक्रिय और मेहनती सदस्यों को परेशान किया है, वैसे अब दुबारा नहीं होना चाहिए. दुबारा ऐसा करने पर प्रबंधन की तरफ से उचित कार्यवाई होगी.

धन्यवाद.


इन्टरनेट पर हमारा पता है..

myhindiforum.com
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum

Last edited by abhisays; 25-02-2011 at 07:51 AM. Reason: Rules Updated
abhisays is offline