26-01-2017, 09:46 PM
|
#2
|
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
|
Re: अच्छाइयाँ देखिए अच्छाइयाँ फैलेंगी
Quote:
Originally Posted by soni pushpa
👉 *अच्छाइयाँ देखिए अच्छाइयाँ फैलेंगी*
.....
🔴 *जो व्यक्ति अच्छाइयाँ देखने की आदत बना लेता है, उसके अंतर्जगत् का निर्माण शील, गुण, दैवी तत्त्वों से होता है। उसमें ईर्ष्या, द्वेष, स्वार्थ की गंध नहीं होती। सर्वत्र अच्छाइयाँ देखने से वह स्वयं शील गुणों का केन्द्र बन जाता है।*
🔵 *अच्छाई एक प्रकार का पारस है। जिसके पास अच्छाई देखने का सद्गुण मौजूद है, वह पुरुष अपने चरित्र के प्रभाव से दुराचारी को भी सदाचारी बना देता है।*
🔴 .... *यदि संसार में लोग नीर- क्षीर विवेक करने लगें और अपनी दुष्प्रवृत्तियों को निकाल दें, तो सतयुग आ सकता है और हम पुनः उन्नत हो सकते हैं।*
|
बहुत महत्वपूर्ण प्रस्तुति है. जो कुछ आलेख में लिखा गया है, वह सत्य है. उसे प्रमाणित करने की जरुरत नहीं है. यदि घर का, विद्यालय का, समाज का वातावरण अच्छे और संस्कारवान नागरिक बनाने में सहायक होगा तो लोगों में नकारात्मक सोच तथा आपराधिक प्रवृत्तियों पर काफी हद तक रोक लगाईं जा सकती है. धन्यवाद, बहन पुष्पा जी.
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद)
(Let noble thoughts come to us from every side)
|
|
|