Re: Delhi Assembly Election 2015 - दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015
पांच साल केजरीवाल: दिल्ली में "आप" का राज, भाजपा-कांग्रेस साफ
दिल्ली विधानसभा चुनावों के रूझानों में आप ने सबको चौंकाते हुए भाजपा और कांग्रेस इकतरफा अंदाज में परास्त कर दिया। 70 सीटों में से वह 67 सीटें जीतने जा रही है। केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा को बड़ा झटका लगा है और वह केवल तीन सीटों पर सिमट गई है। वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए भी दावा नहीं कर सकती है। वहीं कांग्रेस का तो दिल्ली में सफाया हो गया है और वह एक भी सीट नहीं जीत पाई।
|