Re: वैज्ञानिक यह कहते हैं ...
अब लीजिए आर्गेनिक सरसों का तेल
नई दिल्ली। मिलावटी खाद्य पदार्थों से परेशान होकर आर्गेनिक खाद्य पदार्थों की ओर आकर्षित होने वाले लोगों के लिए अब एक और खुशखबरी है उनके लिए अब बाजार में आर्गेनिक सरसों तेल भी उपलब्ध है। इस तेल को बनाने वाली कंपनी पुरी आॅयल मिल्स का दावा है कि उच्च गुणवत्ता वाला यह तेल कोलेस्ट्रॉल फ्री है। सरसों की जिन फसल में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का उपयोग नहीं किया जाता है, उसी फसल से आर्गेनिक सरसों तेल तैयार किया जाता है। कंपनी का दावा है कि इस सरसों तेल की उच्च गुणवत्ता के कारण ही उसे इंटरनेशनल स्टार और केन्द्र सरकार द्वारा गुणवत्ता अवार्ड दिया गया है। इस तेल की आपूर्ति सीधे उपभोक्ताओं के घर पर भी की जा रही है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु
|