Re: सचिन तेंदुलकर + राहुल द्रविड़ = विराट कोहली
सचिन को किया पीछे
विराट कोहली ने अपने कारनामो से कई मामलों में सचिन तेंडुलकर को भी मात दी है। सबसे कम पारियों में 10 से ज्यादा सेंचुरी लगाने के रिकॉर्ड में तो वे सचिन को कब का पीछे कर चुके। अब एक और कीर्तिमान उनके नाम है।
24 या उससे कम की उम्र में विदेशी मैदानों पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक सेंचुरी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब विराट कोहली के नाम है। कोहली ने महज 10 मैचों में 197.33 के औसत से 1184 रन बनाए हैं। इसमें 10 सेंचुरी शामिल हैं।
विदेशी मैदानों पर सबसे ज्यादा शतक (24 या उससे कम की उम्र में) लगाने वाले बल्लेबाज ये रहे-
विराट कोहली - 10
क्रिस गेल - 9
सचिन तेंडुलकर - 7
उपुल थरंगा - 7
युवराज सिंह - 5
24 से कम की उम्र में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के मामले में भी कोहली ने सचिन को पीछे कर दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले दोनों धुरंधर बराबरी पर थे, लेकिन एक वार से चेला गुरू से आगे निकल गया।
24 या उससे कम की उम्र में सबसे ज्यादा वनडे सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज ये रहे-
विराट कोहली - 15
सचिन तेंडुलकर - 14
क्रिस गेल - 9
सलमान बट्ट - 8
उपुल थरंगा - 8
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
|