Re: विजेता
रोज के जीवन में महसूस होने वाले लोकतंत्र का उदय
देश में शायद यह पहला ऐसा आम चुनाव था, जिसके केंद्र में विकास, सुशासन और आर्थिक वृद्धि केंद्र में रहे। पर इन तीन शब्दों का अर्थ क्या है? लेखक हिंडोल सेनगुप्ता ने अपनी किताब, 100 थिंग्स टू नो एंड डिबेट बिफोर यू वोट’ में इसका अर्थ बताया है, जिसे पढ़कर देश की दयनीय दशा का पता चलता है। किताब की पृष्ठभूमि में हमने उनसे जाना जनादेश का अर्थ....
- जनादेश बदलाव की इच्छा दर्शाता है, क्या बदलने की उम्मीद है? युवाओं की उम्मीद का क्या मतलब है?
यह कई तरीके से ऐतिहासिक जनादेश है। यह उस लोकतंत्र का उदय है जिसे मैं एक्सपीरियंस डेमोक्रेसी यानी अनुभव की जाने वाला लोकतंत्र कहता हूं। जहां वोट डालने से सरकार ही नहीं बदलती, रोज के जीवन में लोग लोकतंत्र को महसूस करते हैं। राजनेताओं की पुरानी पीढ़ी यह समझ नहीं पाती थी। अंग्रेजी बोलने वाला शहरी तबका व्यवस्था का हिस्सा होने के कारण जो चाहता है उसे मिल जाता है। इसलिए वह असली लोकतंत्र नहीं मांगता। गांव में राजनेता खैरात बांटकर वोट बंटोरते रहे हैं। मोदी ने इसे समझा कि पुरानी वफादारियां टूट रही है। लोगों में आजीविका की सुरक्षा, भारतीय होने के गौरव, सफलता, प्रगति और राष्ट्रीयता जैसी बातें जगह बना रही हैं। अब वे वह भारत बना सकते हैं। यह ऐतिहासिक मौका है। यदि वे इसमें हमें निराश करते हैं तो इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगा
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !!
दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !!
|