View Single Post
Old 11-01-2013, 04:29 PM   #22
arvind
Banned
 
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0
arvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant futurearvind has a brilliant future
Default Re: आओ कर लें गणित से दोस्ती

Quote:
Originally Posted by bharat View Post
गणित की एक ऐसी ही ट्रिक मुझे भी मिली है! जिसमे किन्ही पांच संख्याओं का जोड़ मात्र पहली संख्या देखकर बताया जा सकता है! बशर्ते अगली चार संख्याओं में से दो मेरी मर्ज़ी की हो और दो आपकी मर्ज़ी की! अगर कोई मित्र ऑनलाइन मिले तो उदाहरण के साथ समझाने में मज़ा दुगुना हो जाता!
भारत जी.... इस रहस्य को मै यहा बता रहा हूँ।

आप अपने सामने वाले को कॉपी पर कोई भी पाँच अंको वाली एक संख्या लिखने को कहे।
मान लीजिये सामने वाला ये संख्या लिखता है - 37657
अब आप उसी वक्त उसी कॉपी के अन्य पन्ने पर एक संख्या लिख दे और सामने वाले से छिपा कर रखे या हिदायत दे कि आपके द्वारा लिखे गए संख्या को ना देखे। आपके द्वारा गुप्त रूप से लिखी गई संख्या इस प्रकार निर्धारित होगी - सामने वाले द्वारा लिखी गई संख्या मे से 2 घटा दे और बाई ओर 2 लगा दे। उपरोक्त संख्या के लिए आपके द्वारा लिखी गई संख्या होगी - 237655।

अब आप फिर सामने वाले को कोई पाँच अंको कि संख्या लिखने को कहे। मान लीजिये वो फिर बोलता है - 27456

अब आप भी एक संख्या लिखिए और वो इस प्रकार सेट करे कि आपके सामने वाले ने जो बाद मे संख्या दिया है, उसके हरेक अंक को जोड़ने पर 9 आए।


उदाहरण

37655 (सामने वाला)
27456 (सामने वाला)
72543 (आपके द्वारा)

अब अंडरलाइन किए गए तरीके को एक बार और दोहराये। इस तरह ये पाँच संख्या हो जाएँगे। फिर इन सभी का योग करने के लिए कहे। जब वो टोटल कर ले तब उसे वो संख्या दिखाये, जो आपने उसे छुपा कर रखा था। उसका टोटल और आपके द्वारा छिपा कर रखे गए संख्या एक ही होंगे।

अब चौकने कि बारी सामने वाले की है।

Last edited by arvind; 11-01-2013 at 04:32 PM.
arvind is offline   Reply With Quote