View Single Post
Old 15-01-2015, 03:33 PM   #1
sunilsaini
Member
 
Join Date: Oct 2014
Location: Jaipur, Rajasthan, India
Posts: 13
Rep Power: 0
sunilsaini is on a distinguished road
Default भाजपा में शामिल हुईं किरण बेदी


अन्ना हजारे के जनलोकपाल के गठन के लिये आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन करने वाली दिल्ली पुलिस की पूर्व अधिकारी किरण बेदी गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई और इसी के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये शक्ति प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया। बेदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली की उपस्थिति में दिल्ली में भाजपा में शामिल हुई।

इस मौके पर शाह ने बताया कि बेदी अगला चुनाव लडेंगी लेकिन अभी सीट का चयन होना बाकी है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार हो सकती हैं, उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी का संसदीय बोर्डΓΌ निर्णय लेगा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। साथ ही शाह ने कहा कि बेदी के शामिल होने से दिल्ली प्रदेश भाजपा में और मजबूती आयेगी।
Source: http://www.patrika.com/news/kiran-be...ns-bjp/1072426
sunilsaini is offline   Reply With Quote