View Single Post
Old 15-04-2012, 04:06 AM   #484
Dark Saint Alaick
Super Moderator
 
Dark Saint Alaick's Avatar
 
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182
Dark Saint Alaick has a reputation beyond reputeDark Saint Alaick has a reputation beyond reputeDark Saint Alaick has a reputation beyond reputeDark Saint Alaick has a reputation beyond reputeDark Saint Alaick has a reputation beyond reputeDark Saint Alaick has a reputation beyond reputeDark Saint Alaick has a reputation beyond reputeDark Saint Alaick has a reputation beyond reputeDark Saint Alaick has a reputation beyond reputeDark Saint Alaick has a reputation beyond reputeDark Saint Alaick has a reputation beyond repute
Default Re: स्वास्थ्यवर्द्धक समाचार : नए शोध और खोजें

एथलेटिक मेंढकों में तेजी से बदलता है जीनोम

वाशिंगटन। चुस्त दुरस्त रहना केवल मानवों में ही बल्कि मेंढकों में भी मायने रखता है। शोधकर्ताओं ने मध्य और दक्षिण अमेरिका के ‘प्वाइजन मेंढकों’ का अध्ययन करके पाया कि जो एथलेटिक प्रवृति के हैं, उनके जीनोम में बदलाव बहुत तेजी से होता है। उत्तरी कैरोलिना के ‘नेशनल एवोल्यूशनरी सिंथेसिस सेंटर’ के जुआन सी. सैंटोस का कहना है कि डीएनए में बदलाव समय के साथ ही होता है लेकिन कई प्रजातियों में इस बदलाव का दर अलग-अलग होता है। इस शोध के लिए शोधकर्ताओं ने कोलंबिया, एक्वाडोर, वेनेजुएला और पनामा के जंगलों में करीब 50 प्रजातियों के 500 मेंढकों का अध्ययन किया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु
Dark Saint Alaick is offline   Reply With Quote