21 रन के टार्गेट को हासिल करने के लिए उतरे बेंगलुरु के स्टार क्रिस गेल और कप्तान विराट कोहली। गेंद थी डेल स्टेन के हाथ में।
0.1 - 2 रन
गेल ने मिडल स्टंप की ओर आती तेज गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर डीप स्क्वेयर लेग की ओर चली गई। गेल ने जल्दी से 2 रन लिए।
0.2 - 1 रन
स्टेन ने दूसरी गेंद भी फुल लेंथ पर डाली। 147 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली गेंद पर गेल महज 1 रन ही बटोर सके।