Quote:
Originally Posted by rajnish manga
हमारे जवानों की शहादत
मित्रो, जम्मू के राजौरी सेक्टर के केरी में एलओसी पर पाक फायरिंग में एक मेजर सहित दो जवान शहीद हो गए. भारतीय सीमा में घुस आई पाक की bat (बॉर्डर एक्शन टीम) ने कल जम्मू सेक्टर में बॉर्डर की गश्त लगा रहे हमारे सैनिकों पर अकारण गोलीबारी शुरू कर दी। सैनिक गर्मी, सर्दी, धूप व बर्फ में बेशुमार परेशानियों का सामना करते हुए दुश्मनों से हमारी व देश की हिफाजत करते हैं। देश की आन, बान और शान के लिए कर्तव्यनिष्ठा के साथ डयूटी निभाते हुए वीर जवानों ने हंसते हंसते अपनी जान देश के लिए न्योछावर कर दी। सभी सैनिकों की शहादत पर हमें गर्व है।
लेकिन पाकिस्तान की हिमाकत पर हम चुप क्यों हैं? अब गुस्सा पनप रहा है। अंदर ही अंदर। सैनिक की शहादत समर्पण है। मुल्क के प्रति। राजनीति उसकी कीमत लगाती है। सुन लो नेताओं। तुम्हारी औकात नहीं। शहादत की कीमत लगाने की। आखिर सैनिकों की कुर्बानी कब तक? जो पत्नी विधवा बनी उसका जिम्मेवार कौन है? अनाथ हुए बच्चों का जिम्मेदार कौन है?
हम पाकिस्तान को इस हिमाकत का जवाब कब देंगे??
|
ekdam sahi likha aapne bhai kab talak ham eise chup beithe rahenge kab tak hajaro pariwar anaath hote rahenge kyun koi ant nahi is bat ka barso se ? bahut dard hota hai jab kisi bachhe ko anath kisi mahila ko you vidhva hote dekhte hain kisi budhe ma bap ka sahara bekar ke is yudhdh me shahid ho jata hai tab kyun soye hain aakhir hamare neta ?