View Single Post
Old 08-11-2015, 03:00 PM   #3
soni pushpa
Diligent Member
 
Join Date: May 2014
Location: east africa
Posts: 1,288
Rep Power: 65
soni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond repute
Default Re: धनतेरस,रूप चौदस,दीपावली..

दीपावली के दिन माँ लक्ष्मी की पूजा की जाती है पटाखे जलाये जाते हैं और लोग मिलते जुलते हैं घरों को सजाते हैं खुद को सजाते हैं । इस दिन एक कथा और भी प्रचलित है की भगवान् राम ब अपना बनवास पूरा करके १४ वर्षो बाद वापस अयोध्या लौटे थे और तब अयोध्या वासियों ने पूरी अयोध्या को दियो की रोशनी से भर दिया था और बहुत खुशियाँ मनाई थी ।.

दीपावली हिन्दुओं का सबसे बड़ा त्योहार है। इसके लिए हम ढेर सारे उत्साह के साथ कई तरह की तैयारियां करते हैं। लेकिन त्योहार पर यह उत्साह बना रहे और सभी सुरक्षि*त रहें यही सबसे बड़ी बात होती है। वैसे तो त्योहारों पर हम बहुत सी बातों का ध्यान रखते हैं, लेकिन दीपावली पर आपको विशेष रूप से कुछ बातों का ध्यान रखना है, ताकि आपका उत्साह किसी तरह से भी कम न हो पाए। और इसके लिए हमें कुछ बातो का विशेष ध्यान रखना बेहद जरुरी है जैसे की सबसे पहली बात खरीद दारी है जब कोई चीज़ खरीदें बाज़ार मूल्य का मुआयना कर लीजिये और ध्यान से देखभाल करके वस्तु का क्रय करें ताकि बाद में पछताना न पड़े , दूजे जेबकतरों से सावधानी रखे जब बाज़ार जाएँ , तीजे मिठाई लेते समय ये बात अवश्य ध्यान में रखें की ताज़ी मिठाइयाँ ही हों स्वास्थ्य का ख्याल रखें क्यूंकि नवरात्री से लेकर दिवाली तक बेहद काम करके आप थकतीं हैं इसलिए काम के साथ आराम जरुरी होगा .. , वायु प्रदुषण होता ही है पटाखों की वजह से इसलिए घर के खिड़की दरवाजे बंद रखें ताकि कोई पटाखा आपके घर को नुक्सान न पहुंचा सके ... इसके साथ ही बच्चो का ख्याल रखें , रंगों से खुद को बचाए कोई एइसा रंग रंगोली के लिए न ले जिसके केमिकल से आपको एलर्जी हो ..


माँ लक्ष्मी का यह मंत्र बहुत ही श्रेष्ठ माना जाता है ,.


या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती

Last edited by soni pushpa; 08-11-2015 at 03:41 PM.
soni pushpa is offline   Reply With Quote