Re: हिंदी के विकास में लुंगी का महत्व
एक बार अँग्रेज़ी वाले जब कॉफ़ी हाउस में बैठे गपशप लड़ा रहे थे तो हिन्दी समाचार-पत्र में छपा वह लेख अक्षर जोड़-जोड़कर पढ़ने में कामयाब हो गए जिसमें हिन्दी दिवस के अवसर पर चर्चित हिन्दी स्तम्भकार गौतम चटर्जी ने हिन्दी रंगमंच की खिल्ली उड़ाते हुए अपने लेख में लिखा था-
नाटक लिखे बिना रंग प्रस्तुति हो सकती है, ऐसा हिन्दी नाटकों की दुनिया में ही सम्भव है। इससे अधिक अन्धा युग और क्या हो सकता है कि पिछ्ले तीन दशकों से हिन्दी में नाटक लिखे नहीं जा रहे?'
लेख पढ़कर अँग्रेज़ी वाले शर्म से पानी-पानी हो गए। धिक्कार है ऐसे जीवन पर! अपने ही देश में हिन्दी पीछे जा रही है। इसे और पीछे जाने से रोकना होगा। हिन्दी के विकास के लिए कुछ करना चाहिए। कॉफ़ी हाउस में गपशप लड़ाने से अच्छा है- हिन्दी के विकास के लिए कुछ किया जाए। अपने देश की अपनी राजभाषा का विकास करना हर भारतीय का कर्तव्य है।
|