21-02-2011, 03:37 AM
|
#12
|
VIP Member
Join Date: Oct 2010
Location: kanpur-(up)
Posts: 14,034
Rep Power: 68
|
Re: इस्लाम से आपका परिचय
जन्नत पंहुचाने का वादा करती है हदीस
क्या वाकई होते हैं जन्नत और जहन्नुम....यदि हां तो कहां और कैसे होते हैं.... आखिर क्या है जन्नत का रास्ता.... किन पापों की सजा है- जहन्नुम....क्या इंद्रलोक की सुन्दर अप्सराओं की तरह जन्नत में भी बेहद हसीन हूरें होती हैं?...। ऐसे और भी कितने प्रश्र हैं जो यदाकदा जहन में उठते हैं।
जिस तरह हिन्दू व दूसरे अन्य धर्मों में स्वर्ग और नर्क की प्रबल मान्यता पाई जाती है, उसी तरह इस्लाम धर्म के मानने वाले मुस्लिम भाइयों की यह दृड़ मान्यता है कि, इंसान को उसके कर्मों के अनुसार ही जन्नत या जहन्नुम मिलते हैं। इस्लाम धर्म के अनुसार हदीस कहती है कि बंदे तू मुझे छह बातों का विश्वास दिला, तुझे निश्चित रूप से जन्नत में स्थान प्राप्त होगा। आइये जाने उन महत्वपूर्ण छ: बातें को...
1. सच बोलो।
2. बिना सोचे-समझे कभी वादा मत करो यदि करो तो उसे हर हाल में पूरा करो।
3. बदचलनी से बचो यानि हमेशा विनम्र और पवित्र व्यवहार करो।
4. अमानत में पूरे उतरो यानि ईमानदारी बनाए रखो।
5. किसी पर बुरी नजर मत डालो मतलब कि किसी को भी गलत भावना से मत देखो।
6. किसी पर जुल्म न करो यानि कि किसी को भी मन, वचन और कार्य से कष्ट मत पहुंचाओ।
__________________
Disclaimer......! "फोरम पर मेरे द्वारा दी गयी सभी प्रविष्टियों में मेरे निजी विचार नहीं हैं.....! ये सब कॉपी पेस्ट का कमाल है..."
click me
|
|
|