Re: इस्लाम से आपका परिचय
अधिकांश गैर-मुस्लिमों को यही गलत फहमी है कि इस्लाम का आरम्भ लगभग १५०० वर्ष पहले हजरत मुहम्मद स० अ० व० से हुआ है जबकि हजरत मुहम्मद स० अ० व० पर तो नबुव्वत समाप्त होने का ऐलान हुआ। अर्थात हजरत मुहम्मद स० अ० व० को अंतिम नबी के रूप में भेजा गया, अब उनके बाद कोई नबी संसार में नही आने वाला।
जबकि वास्तविकता यह है कि इस सृष्टि की रचना के बाद सबसे पहले नबी हजरत आदम अ० स० को संसार में भेजा गया जिनको आदम और हव्वा के नाम से जाना जाता है। उसके बाद एक एक करके एक लाख चौबीस हजार नबी दुनिया में आये और उन्होंने इस्लाम को फ़ैलाने के लिए लोगों को दीन (इस्लाम) की दावत दी। परन्तु इन सभी नबियों के नियमों में थोड़ा-थोड़ा फ़र्क था और धीरे-धीरे जैसे-जैसे मानव का मानसिक विकास होता गया, उसी के अनुसार इस्लाम के नियमों एवं ज्ञान में परिवर्तन किया जाता रहा।
|