Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
सात अरबवें बाशिंदे के स्वागत के लिए दुनिया तैयार
संयुक्त राष्ट्र ! विश्व के सात अरबवें बाशिंदे के स्वागत की तैयारी के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने जलवायु परिवर्तन, आर्थिक संकट और असमानता से निपटने के लिए विभिन्न देशों के लोगों के बीच ‘उद्देश्य में एकरूपता’ की अपील की है। मून ने कहा, ‘‘कुछ लोगों का कहना है कि हमारे ग्रह पर भारी भीड़ है। मेरा कहना है कि हमारे पास सात अरब शक्ति हैं। लेकिन हम तभी इस शक्ति का इस्तेमाल सभी लोगों के लिए कर पाएंगे जब हमारा समाज पारस्परिक आदर और समझ पर आधारित हो।’’ दुनिया की जनसंख्या आज रिकार्ड सात अरब हो जाएगी। मून ने कहा ‘‘इस विशेष दिन पर....वैश्विक बेहतरी के लिए’’ विश्व के लोगों को एक साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय के दौरान दुनिया में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। दुनिया के अधिकांश लोग लोकतांत्रिक विधि व्यवस्था में रह रहे हैं। इस प्रगति को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि दुनिया पर ‘‘जलवायु परिवर्तन, आर्थिक संकट, रोजगार की समस्या, ,असमानता और असहिष्णुता का खतरा है। दुनिया भर में बहुत सारे लोग भयभीत हैं। बहुत सारे लोगों का मानना है कि उनकी सरकारें और वैश्विक अर्थव्यवस्था उनके लिए काम नहीं कर रही हैं।’’ उन्होंने कहा कि मौजूदा समस्याओं का हल ‘उद्देश्य में एकरूपता’ है। मून ने कहा, ‘‘वैश्विक समस्याएं वैश्विक समाधान की मांग करती हैं। समस्याएं सभी देशों को विश्व के लोगों के लिए एक एजेंडा पर काम करने के लिए बाध्य करती हैं।’’
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु
|