Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
जापान, नार्वे ने व्हेल संरक्षण पर संयुक्त राष्ट्र की भूमिका रोकी
पनामासिटी। जापान, नार्वे और अन्य सहयोगियों ने व्हेल के संरक्षण को लेकर संयुक्त राष्ट्र को वृहद भूमिका प्रदान करने की कोशिशों को बाधित कर दिया है जिसकी मांग संरक्षणवादी करते रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय व्हेल आयोग की ताजा वार्षिक बैठक जबर्दस्त असहमति के बीच समाप्त हुई। हालांकि 89 देशों के इस समूह में इस बात को लेकर एक राय बनी कि व्हेल के मांस खाने के कारण इस पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन किया जाएगा। मोनाको ने व्हेल के संरक्षण के सम्बंध में संयुक्त राष्ट्र को आमंत्रित किए जाने का प्रस्ताव पेश किया। मोनाको के दूत फे्रडरिक ब्रायंड ने कहा कि छह दशक पुरानी संधि को लागू नहीं किए जाने इसकी उपयोगिता कम हो रही है। इसके तहत क्षेत्र में व्हेल के मारने पर रोक लगाई गई है। इस प्रस्ताव का जापान, नार्वे और आइसलैण्ड ने विरोध किया जहां 1986 में रोक लगाए जाने के बावजूद व्हेल का शिकार जारी है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु
|