Re: क्या है विकिलिक्स मे???
विकीलीक्स से अलग भी ये कौन सा सही है |
अमेरिकी गवर्नमेंट के अधिकारी, अमेरिकी फ़ौज के अधिकारी, नागरिक जब इन देशों में जाते हैं तो ब्लैकवाटर कंपनी की सिक्योरिटी लेते हैं | ये कंपनी एक प्राइवेट अमेरिकी कंपनी है जिसे इराक और बग़दाद में सुरक्षा प्रदान करने की अनुमति दी गयी है !!! Wtf कोई सरकार दुसरे देश में अपनी कंपनी को कैसे अनुमति दे सकती है?? और कहते हैं हम लोकतंत्र स्थापित कर रहे हैं | और फिर इतनी फ़ौज के होते हुए किसी सिक्योरिटी कंपनी की क्या जरुरत? क्या खुद की फ़ौज अपने ही नागरिकों और अधिकारीयों को नहीं बचा सकती???
इस कंपनी के सिक्योरिटी वालों को भी वहाँ पर फ़ौज की तरह शूट करने, सर्च करने के अधिकार दिए गए हैं और कई बार ये बातें सामने आई हैं की कैसे इस कंपनी के लोगों ने लोगों को सिर्फ शक के आधार प्र मारा है |
असली बात ये की अमेरिकी अधिकारीयों को सुरक्षा देने के एवज में ये अमेरिकी सरकार से २००९ के प्रारंभ तक ही १० बिलियन डॉलर ले चुकी थी और इस कंपनी में तत्कालीन राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का शेयर होने की बातें भी आयीं |
गेम समझ में आया बंधू !!!
|