Re: क्या है विकिलिक्स मे???
दस्तावेजों में दुनिया के नामचीन शख्सियतों के बारे में कई भद्दी टिप्पणियां की गई हैं। आलम यह है कि जहां विकिलीक्स के खुलासे से दुनिया की कई सरकारें हिल गई हैं वहीं विकिलीक्स के बवंडर में बुरी तरह उलझ गया है अमेरिका। अगर 9- 11 न हुआ होता तो शायद विकिलीक्स का यह खुलासा भी न होता। नाइन इलेवन के बाद अमेरिकी सरकार ने खुफिया सूचनाओं को एक जगह इकट्ठा करने की नीयत से नेटवर्क की एक अलग महफूज व्वयस्था तैयार की। सिप्रनेट नाम के दुनिया के इस सबसे महफूज नेटवर्क से दुनिया भर में मौजूद अमेरिकी दूतावासों को जोड़ा गया। अब होता ये था कि सिपडीस के नाम से मार्क किया गया हर डिस्पैच अपने आप ही हर अमेरिकी दूतावास के खुफिया नेटवर्क में डाउनलोड हो जाता था।
|