02-05-2013, 11:48 AM
|
#23
|
Member
Join Date: Apr 2013
Location: Allahabad
Posts: 32
Rep Power: 0
|
Re: सम-सामयिक घटना चक्र प्रकाशन (ssgcp dot com)
मारग्रेट थैचर: एक युग का अंत
- विश्व की लौह महिला के नाम से विख्यात ब्रिटेन की अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री मारग्रेट थैचर (Margarat Thatcher) का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- थैचर, बीसवीं सदी में ब्रिटेन की सबसे अधिक कार्यकाल वाली प्रधानमंत्री थीं।
- वर्ष 1979, 1983 तथा 1987 के लगातार तीन आम चुनावों में थैचर को विजय प्राप्त हुई थी।
- शीतयुध्द के समय अमरिका के साथ कंधा मिलाते हुए इन्होंने साम्यवादी ताकतों का दृढ़ता से विरोध किया तथा बाजारवाद निजीकरण और उदारीकरण की नीतियों को बढावा दिया।
- थैचर के सोवियत विरोधियों ने ही इन्हें ”लौह महिला” के नाम से सम्बोधित करना प्रारम्भ किया था।
- आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त थैचर की प्रधानमंत्री कार्यकाल के अंतिम दिनों में अपनी गिरती लोकप्रियता के कारण, इस पद से 1990 में त्यागपत्र देना पड़ा।
|
|
|