Re: ब्रेकिंग न्यूज ....देवराज के साथ
27 वर्षीय लड़की के साथ कैब में रेप, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
Live हिन्दुस्तान - 28 मिनट पहले
दिल्ली में कैब में 27 साल की लड़की के साथ रेप का आरोपी ड्राइवर को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर के अनुसार आरोपी शिवकुमार यादव को पुलिस मथुरा से दिल्ली ला रही है। रेप की यह घटना उस वक्त की है जब शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे 27 वर्षीय महिला कैब से अपने घर लौट रही थी। पीड़ित लड़की गुड़गांव की एक कंपनी में काम करती है और उसने एक उबर कैब कंपनी की कैब बुक की थी। महिला उस वक्त उत्तरी दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में स्थित अपने घर वापस आ रही थी।
|