View Single Post
Old 18-01-2019, 12:16 PM   #52
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 91
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default Re: DAILY Fresher Jobs

Top 10 Important Current Affairs question with Explained Answer 18 January 2019 | डेली का डोज 18 जनवरी 2019

1. किस देश के सत्यरूप सिद्धांत 7 पर्वत शिखरों और 7 ज्वालामुखी पहाड़ों को फतह करने वाले सबसे युवा पर्वतारोही बन गए हैं?
a. नेपाल
b. चीन
c. भारत✔
d. बांग्लादेश

2. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस संजीव खन्ना और किस हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दिनेश महेश्वरी को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया है?
a. इलाहाबाद हाईकोर्ट
b. पटना हाईकोर्ट
c. दिल्ली हाईकोर्ट
d. कर्नाटक हाईकोर्ट✔



3. किस राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए राज्य में कोयले के परिवहन पर 19 फरवरी को अगली सुनवाई तक तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है?
a. मेघालय सरकार✔
b. बिहार सरकार
c. पंजाब सरकार
d. दिल्ली सरकार

4. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्जिम बैंक) में 6,000 करोड़ रुपये की शेयर पूंजी डालने और उसकी प्राधिकृत पूंजी को दोगुना कर कितने करोड़ रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी?
a. 10,000 करोड़ रुपये
b. 20,000 करोड़ रुपये✔
c. 30,000 करोड़ रुपये
d. 40,000 करोड़ रुपये

5. दिल्ली के जूडो खिलाड़ियों ने पुणे में आयोजित खेलो इंडिया युवा खेल 2019 में 12 स्वर्ण, 3 रजत और कितने कांस्य पदकों पर कब्जा करके बाकी टीमों को पछाड़ दिया है?
a. 4
b. 8
c. 10
d. 6✔

6. विश्व स्वास्थ्य संगठन के उस सद्भावना दूत का क्या नाम है जिन्हें हाल ही में वर्ष 2018 का गांधी शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई?
a. एम्ब्रेल डेविड
b. जॉन मेकेंजी
c. योहेई ससाकावा✔
d. इल्मा नाईदर

7. वर्ष 2015 के लिए निम्नलिखित में से किसे गांधी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया?
a. अमृता विद्यालयम, कोच्चि
b. जानकी देवी ट्रस्ट, दिल्ली
c. मां कौशल्या चिकित्सा केंद्र, पुणे
d. विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी✔

8. हाल ही में मानवाधिकार को समर्पित विश्व का पहला टीवी चैनल कहां पर आरंभ हुआ है?
a. दिल्ली
b. लंदन✔
c. पेरिस
d. दुबई

9. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में कितने केंद्रीय विश्वविद्यालयों की स्थापना हेतु 3,639 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं?
a. 13✔
b. 14
c. 15
d. 16

10. केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा हाल ही किस स्थान पर आयोजित वैश्विक विमानन शिखर सम्मेलन 2019 में विज़न 2040 दस्तावेज जारी किया गया?
a. दुबई
b. मुंबई✔
c. ताशकंद
d. समरकंद
उत्तर:��
1. c. भारत
विवरण: भारत के सत्यरूप सिद्धांत 7 पर्वत शिखरों और 7 ज्वालामुखी पहाड़ों को फतह करने वाले सबसे युवा पर्वतारोही बन गए हैं. 35 वर्ष और 262 दिन के सत्यरूप ने यह उपलब्धि बुधवार को 7वें ज्वालामुखी पर्वत माउंट सिडले (अंटार्कटिका) पर चढ़ाई पूरी कर हासिल की.

2. d. कर्नाटक हाईकोर्ट
विवरण: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस संजीव खन्ना और कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दिनेश महेश्वरी को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया है.

3. a. मेघालय सरकार
विवरण: मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए राज्य में कोयले के परिवहन पर 19 फरवरी को अगली सुनवाई तक तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. सुप्रीम कोर्ट ने पहले से निकाले जा चुके कोयले के परिवहन के लिए खदान मालिकों को और अधिक समय देने से इनकार कर दिया था.

4. b. 20,000 करोड़ रुपये
विवरण: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्जिम बैंक) में 6,000 करोड़ रुपये की शेयर पूंजी डालने और उसकी प्राधिकृत पूंजी को दोगुना कर 20,000 करोड़ रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी.

5. d. 6


विवरण: दिल्ली के जूडो खिलाड़ियों ने पुणे में आयोजित खेलो इंडिया युवा खेल 2019 में 12 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य पदकों पर कब्जा करके बाकी टीमों को पछाड़ दिया है.

6. c. योहेई ससाकावा
विवरण: केंद्र सरकार द्वारा 2015 से 2018 तक के गांधी शांति पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की गई. वर्ष 2018 के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के सद्भावना दूत योहेई ससाकावा को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है.

7. d. विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी
विवरण: केंद्र सरकार द्वारा 2015 से 2018 तक के गांधी शांति पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की गई. सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि वर्ष 2015 के लिए कन्याकुमारी के विवेकानंद केंद्र को चुना गया है.

8. b. लंदन
विवरण: हाल ही में मानवाधिकार को समर्पित विश्व का पहला टीवी चैनल लन्दन में इंटरनेशनल ऑब्जर्वेटरी ऑफ़ ह्यूमन राइट्स (IOHR) द्वारा शुरू किया गया.

9. a. 13
विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 13 नए केंद्रीय विश्वविद्यालयों हेतु 3639.32 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी है.

10. b. मुंबई
विवरण: केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा हाल ही में मुंबई में आयोजित वैश्विक विमानन शिखर सम्मेलन 2019 में विज़न-2040 दस्तावेज़ जारी किया गया।
__________________



Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote