Re: पंचतत्व में विलीन हुए मन्ना de
वसुंधरा राजे ने मन्ना डे के निधन पर शोक जताया
भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान प्रदेश अध्यक्षा वसुंधरा राजे ने हिन्दी सिने जगत के मशहूर गायक मन्ना डे के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। राजे ने हिन्दी सिने जगत के मशहूर गायक मन्ना डे के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुये कहा कि संगीत की दुनिया में अपनी विशेष पहचान रखने वाले डे ने हिन्दी फिल्म जगत में संगीत को नई उंचाइयां दी। संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि मन्ना डे का निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिये ही नहीं पूरे देश के लिये अपूरणीय क्षति है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु
|