Re: 2014 FIFA World Cup
नेमार बने स्टार, ब्राजील ने महाकुंभ में किया जीत से आगाज
20वें फीफा वर्ल्ड कप के ओपनिंग मुकाबले में मेजबान ब्राजील ने धमाकेदार शुरुआत की। ब्राजील ने अपने से कहीं कम अनुभव वाली क्रोएशिया से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए 3-1 से पराजित किया। स्टार फारवर्ड नेमार ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दो गोल लगाए। वे मैच के हीरो रहे। उनके अलावा ब्राजील की ओर से ऑस्कर ने भी एक गोल लगाया।
क्रोएशिया ने की जोरदार शुरुआत
पांच बार की वर्ल्ड चैम्पियन ब्राजील के खिलाफ क्रोएशिया ने जोरदार शुरुआत की। पहले हाफ के 11वें मिनट में मार्सिलाे ने गोल लगाते हुए क्रोएशिया को 1-0 की बढ़त दिला दी। यह गोल डी के बहुत की करीब से लगाया गया था। मार्सिलो काफी दूर से मूव बनाते हुए गेंद को आगे बढ़ रहे थे, ब्राजील के खिलाड़ी उन्हें रोकने की कोशिश किए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
जोरदार किक और लगा पहला गोल
ब्राजील के डिफेंडर्स को पछाड़कर मार्सिलो ने जोरदार किक लगाते हुए गेंद जाल में उलझा दिया। इस समय क्रोएशिया के खिलाड़ियों की खुशी देखने लायक थी। सभी खिलाड़ी एक-दूसरे को बधाई देने में लगे हुए थे। वहीं ब्राजील के खिलाड़ी शुरुअाती गोल खाने से स्तब्ध नजर आए।
फॉर्म में आए नेमार, कराई बराबरी
इस गोल के बाद तो जैसे ब्राजील के खिलाड़ियों की नींद खुल गई। खासकर, नेमार की। नेमार अब खुद लीड करने लगे। पहले ही हाफ के 29वें मिनट में साथी खिलाड़ी के सटीक पास पर नेमार ने गेंद को जाल में उलझा दिया। इस प्रकार ब्राजील ने क्रोएशिया के खिलाफ 1-1 से बराबरी कर ली। यह पहले हाफ का अंतिम गोल रहा।
दूसरा गोल पेनाल्टी शूट से
मुकाबले के 71वें मिनट में ब्राजील की ओर से दूसरा गोल लगा। यह गोल पेनाल्टी शूट से नेमार ने किया था। अब ब्राजील ने क्रोएशिया के खिलाफ 2-1 की बढ़त ले ली थी। इसके बाद नेमार कुछ अनफिट नजर आए। वे मैदान से बाहर चले गए। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही उनका टखना चोटिल हो गया था।
तीसरा गोल ऑस्कर के नाम
ब्राजील की ओर से गलाया गया तीसरा गोल स्टार खिलाड़ी आस्कर के नाम रहा। ऑस्कर ने यह गोल 91वें मिनट में लगाया। दूसरे हाफ में ब्राजील के डिफेंडर्स क्रोएशिया पर भारी पड़े और एक भी गोल नहीं लगाने दिया।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
|