Re: क्या ताजमहल भारत का कलंक है?
मेरा मानना है भारत "वसुधैव कुटुम्बकम " के सिद्धांतों पर चलने वाला देश है। और जिन कला संस्कृतियों का इस धरती पर विकास हुआ है , निर्माण हुआ है और इस धरती पर जो फली फूली है वो हमारे लिए गर्व की बात है। हमें उनका सम्मान करना चाहिए।
ताज महल बेशक भारतीय वास्तुशिल्प का अनूठा प्रतिक है , और सिर्फ यही नहीं दक्षिण भारत के मंदिरों , राजस्थान के दुर्गों, मध्य भारत के पुरातात्विक शिल्पों की आपस में कोई तुलना नहीं सब अपने आप में अनूठे है।
|