पोते-पोतियों से लगाव
अमरीश पुरी बड़े आदमी पर बुरे आदमी का पर्याय बन गए थे।
वो कहते हैं, "पापा के सिद्धांत बिलकुल स्पष्ट थे। जो बात उन्हें पसंद नहीं आती थी वो साफ-साफ बोलते। वो हमारे रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ बिल्कुल विनम्र रहते थे। उन्होंने कभी किसी को नहीं जताया कि वो कितने मशहूर हैं।"
अमरीश पुरी, श्याम बेनेगल, गोविंद निहलानी, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे लोगों के काफी क़रीब थे। युवा कलाकारों में भी उनकी शाहरुख खान, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे लोगों से उनकी खासी निकटता थी।
राजीव पुरी बताते हैं, "उन्हें अपने पोते-पोतियों से काफी लगाव था। और जब वो उनके साथ होते तो हमसे कहते-चलो अब तुम लोग जाओ। ये हम बच्चों के खेलने का वक्त है।"