Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
प्रलेस के नए पदाधिकारियों का चुनाव, नामवर और कुरुप संरक्षक बने
नई दिल्ली। हिन्दी के प्रख्यात आलोचक एवं महात्मा गांधी अन्तरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. नामवर सिंह तथा मलयालम के प्रसिद्ध लेखक ओवीएन कुरुप को अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ का संरक्षक बनाया गया है। लेखक संघ के 75 वर्ष पूरे होने पर गत दिनों यहां आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में दिल्ली विश्वविद्यालय में उर्दू के सहायक प्रोफेसर डा. अली जावेद को नया महासचिव बनाया गया। प्रलेस का कोई नया अध्यक्ष नहीं चुना गया बल्कि पांच सदस्यीय अध्यक्ष मंडल का चुनाव हुआ। डा. नामवर सिंह प्रलेस के पिछले अध्यक्ष थे। प्रलेस द्वारा यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार यह पहला मौका है जब प्रलेस में संरक्षक का पद बनाया गया तथा किसी को अध्यक्ष नहीं चुना गया। अध्यक्ष मंडल में विश्वनाथ त्रिपाठी, डा. खगेंद्र ठाकुर, तमिल लेखक पुन्निलन, गीतेश शर्मा तथा सुखदेव सिंह शामिल है। सचिव मंडल में सतीश कलसेकर, पी.लक्ष्मीनारायण, अमिताभ चक्रवर्ती तथा राजेंद्र राजन शामिल है। कार्यकारिणी में 31 सदस्य शामिल किए गए है। प्रलेस की स्थापना 1936 में हुई थी जिसका उद्घाटन मुंशी प्रेमचंद ने किया था।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु
|