Re: जीवन परिचय
अश्विनी कुमार पंकज
अश्विनी कुमार पंकज (जन्मः 9 अगस्त 1965) एक भारतीय कवि, कथाकार, उपन्यासकार, पत्रकार, नाटककार, रंगकर्मी और आंदोलनकारी संस्कृतिकर्मी हैं। वे हिन्दी और झारखंड की देशज भाषा नागपुरी में लिखते हैं और रंगमंच एवं प्रदर्श्यकारी कलाओं की त्रैमासिक पत्रिका ‘रंगवार्ता’ और नागपुरी मासिक पत्रिका ‘जोहार सहिया’ का संपादन तथा बहुभाषिक आदिवासी-देशज समाचार पत्र पाक्षिक ‘जोहार दिसुम खबर’ के प्रकाशक-संपादक हैं।
मूलतः बिहार के रहने वाले पंकज बचपन से रांची में रहते हैं और आरंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा रांची में प्राप्त की है तथा रांची विश्वविद्यालय, रांची से ही हिन्दी में स्नातकोत्तर किया है। डॉ. एम. एस. ‘अवधेश’ और दिवंगत कमला देवी के सात संतानों में से एक। आदिवासी जीवन, समाज, भाषा-संस्कृति, इतिहास और पर्यावरण पर थियेटर, फिल्म और साहित्यिक माध्यमों में विशेष कार्य। नब्बे के शुरुआती दशक में जन संस्कृति मंच एवं उलगुलान संगीत नाट्य दल, राँची के संस्थापक संगठक सदस्य। 1987 में ‘विदेसिया’ का संपादन-प्रकाशन। 90 के दशक में आदिवासी भाषाओं में रंग-आंदोलन की पहल। 28 पूर्णकालिक और 126 मुक्ताकाशी नाटकों का लेखन-निर्देशन। देश भर में सात हजार से अधिक रंगप्रस्तुतियां। मीडिया और थियेटर के लगभग 60 से अधिक कार्यशालाओं का निर्देशन। देश के पहले दलित-आदिवासी नाट्य समारोह 2012 के परिकल्पक एवं निर्देशक।
प्रकाशित कृतियां
पेनाल्टी कॉर्नर (कथा संग्रह)
इसी सदी के असुर (कथा संग्रह)
सालो (कथा संग्रह)
अथ दुड़गम असुर हत्या कथा (कथा संग्रह)
जो मिट्टी की नमी जानते हैं (कविता संग्रह)
खामोशी का अर्थ पराजय नहीं होता (कविता संग्रह)
युद्ध और प्रेम (लंबी कविता)
भाषा कर रही है दावा (लंबी कविता)
अब हामर हक बनेला (हिंदी कविताओं का नागपुरी अनुवाद)
छाँइह में रउद (दुष्यंत की गजलों का नागपुरी अनुवाद)
एक अराष्ट्रीय वक्तव्य (वैचारिक लेखों का संग्रह)
रिक्शावाला@विकास.कॉम (नाटक संग्रह)
झारखंडी साहित्य का इतिहास (वंदना टेटे के साथ सहलेखन)
नागपुरी साहित कर इतिहास
झारखंड: एक अंतहीन समरगाथा (वंदना टेटे के साथ सहलेखन)
आदिवासी दर्शन कथाएं (वंदना टेटे के साथ सहलेखन)
§शीघ्र प्रकाश्य[संपादित करें]
रंग-बिदेसिया (भिखारी ठाकुर पर केन्द्रित)
आदिवासी सौंदर्यविश्व (दर्शन)
माटी माटी अरकाटी (उपन्यास)
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
|