Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
चीनी अधिकारियों से मिले कयानी
बीजिंग। चीन और पाकिस्तान ने रक्षा सहयोग मजबूत कर अपने सैन्य सम्बंधों को विस्तार देने का फैसला किया है। इसी संदर्भ में पाकिस्तानी सेना प्रमुख अशफाक परवेज कयानी ने यहां चीन के उच्च रक्षा अधिकारियों से मुलाकात की। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, चीन और पाकिस्तान अपने सैन्य सम्बंधों को प्रगाढ़ करने पर सहमत हो गए हैं और आपसी सहयोग में वे नई प्रगति ला रहे हैं। चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष फैन चांगलोंग ने कल रात कयानी से मुलाकात की। उन्होंने द्विपक्षीय सैन्य सम्बंधों के सार्थक विकास की प्रशंसा की और कहा कि यह ‘हमारी सदाबहार दोस्ती को दर्शाता है।’ जल्दी ही सेवानिवृत होने वाले कयानी यहां कल पहुंचे थे। रिपोर्ट में कहा गया कि फैन ने पाकिस्तान के साथ सैन्य सहयोग बढ़ाने और द्विपक्षीय एवं सैन्य सम्बंधों को बढ़ाने के साझे प्रयासों पर सहमति जताई। कयानी ने कहा कि चीन के साथ अपने रणनीतिक सम्बंधों को पाकिस्तान बहुत महत्वपूर्ण मानता है। चीन और पाकिस्तान की थलसेना, वायुसेना और नौसेना के बीच सम्बंधों को गोपनीयता के दायरे में रखा जाता है। इनसे जुड़ी कुछ जानकारियों को उच्चस्तरीय अधिकारियों की यात्राओं के दौरान जारी किया जाता है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु
|