सबसे कम पारियों में ठोके 15 शतक
जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया 115 रन का स्कोर विराट कोहली के करियर का 15वां वनडे शतक है। इस सेंचुरी के साथ ही उन्होंने एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है।
सबसे कम पारियों में 15 सेंचुरी लगाने वाले वे दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हैं। कोहली ने 15 शतकों का सफर महज 106 पारियों में पूरा कर लिया। इन 15 सेंचुरी में से 14 टीम को जीत दिलाने में काम आई हैं, जबकि महज एक हारे हुए मैच में लगी है।
सबसे कम पारियों में 15 सेंचुरी बनाने वाले टॉप बैट्समैन ये रहे-
विराट कोहली - 106 पारी
सईद अनवर - 143 पारी
सौरव गांगुली - 144 पारी
क्रिस गेल - 147 पारी
हर्शेल गिब्स - 161 पारी
डेस्मंड हेयन्स - 166 पारी
रिकी पोंटिंग - 180 पारी
सचिन तेंडुलकर - 182 पारी
विराट कोहली ने लगाईं किसके खिलाफ कितनी सेंचुरी
श्रीलंका - 5
वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड, बांग्लादेश - 2
ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे - 1