View Single Post
Old 30-09-2011, 07:35 AM   #1
sagar -
Exclusive Member
 
sagar -'s Avatar
 
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41
sagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond repute
Default कम उम्र में सफेद बाल

उम्र बढ़ने के साथ बाल सफेद होना प्रकृति का नियम है, परंतु जब कम आयु में बाल सफेद होना आरंभ हो जाते हैं तो एक समस्या का रूप धारण कर लेते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से इसे बालों का विकार भी कह सकते हैं। हालाँकि बाल सफेद होने के कारणों पर अध्ययन लंबे समय से हो रहा है, किंतु इसकी संतोषजनक व्याख्या अभी तक नहीं हो सकी है।

हमारे बाल की बाहरी कोशिकाएँ रंगीन पिगमेंट उत्पन्न करती हैं, जिसे मेलेनिन कहते हैं। आयु बढ़ने के साथ इन रंगीन पिगमेंट की मात्रा घटने लगती है। इस कारण कोशिकाओं में वायु का आयतन बढ़ता है, जो पिगमेंट का ऑक्सीकरण कर देता है, जिससे बाल सफेद हो जाते हैं।


sagar - is offline   Reply With Quote