View Single Post
Old 05-04-2011, 10:36 PM   #11
Ranveer
Senior Member
 
Ranveer's Avatar
 
Join Date: Feb 2011
Location: खानाबदोश
Posts: 669
Rep Power: 26
Ranveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud of
Default Re: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

वन्यजीव


इन द्वीपों में 96 वन्यजीव अभयारण्य, नौ राष्ट्रीय पार्क तथा एक जैव संरक्षित क्षेत्र (बायोरिजर्व) हैं। स्तनपायी -अब तक अधिसूचित कुल 55 स्थलीय एवं 7 समुद्री स्तनपायी प्रजातियों में से 32 क्षेत्र विशेष में पाई जाती हैं। पक्षी-द्वीपों में पक्षियों की 246 प्रजातियां एवं उपप्रजातियां मिलती हैं जिनमें से 99 प्रजातियां एवं उपप्रजातियां क्षेत्र विशेष में पाई जाती हैं। सरीसृप-इस राज्य में सरीसृपों की 76 प्रजातियां पाई जाती हैं जिसमें से 24 क्षेत्र विशेष तक सीमित हैं। समुद्री जीव-इन द्वीपों के समुद्र में मछलियों की 1200 से अधिक प्रजातियां, इकाइनो डर्म की 350, घोंघा (मोलस्का) समूह की 1000 तथा अन्य सूक्ष्म प्रजातियां पाई जाती हैं। कशेरूकी प्राणियों में मुख्यतः ड्यूगॉग, डॉल्फिन, व्हेल, खारे पानी के घड़ियाल, समुद्री कछुए तथा समुद्री सर्प इत्यादि मिलते हैं। मूंगा एवं प्रवाल-अभी तक 61 वर्गों के प्रवालों की 179 प्रजातियों के बारे में जानकारी मिली है। पूर्वी तट पर मुख्यतः झब्बेदार (फ्रिंजिंग) प्रकार के तथा पश्चिमी तट पर अविरोधी (बैरियर) प्रकार के प्रवाल पाए जाते हैं।
__________________
ये दिल तो किसी और ही देश का परिंदा है दोस्तों ...सीने में रहता है , मगर बस में नहीं ...
Ranveer is offline   Reply With Quote