Re: डार्क सेंट की पाठशाला
समय के पाबन्द रहें
जो आजीवन समय का पाबन्द रहता है, उसे लगातार कामयाबी मिलती रहती है। यदि आप अपने प्रत्येक दिन का शुभारंभ ठीक तरीके से करते हैं, तो उसका परिणाम सुखद ही होगा। प्रत्येक दिन के सुखद परिणाम आपको उन्नति की ओर ही ले जाएंगे। आप अपना लक्षय पा लेंगे। प्रत्येक दिन के सुंदर, सुखद और सरल भाव आपके लिए उन्नति के दरवाजे ही खोलते हैं। हेनरी फोर्ड खेत में पैदा हुए थे। उन्होंने सोलह साल की उम्र में खेत छोड़ा और जाने-माने आविष्कारक थॉमस अल्बा एडिसन की डेट्राइट एडिसन कंपनी में फोरमैन बन गए और प्रगति करने लगे; तब तक, जब तक कि वे चीफ इंजानियर नहीं बन गए। स्पष्ट है एडिसन उनके लिए बहुत बड़े व्यक्ति थे। हेनरी फोर्ड ने खुद से कहा, कभी इस प्रख्यात अविष्कारकर्ता से बात करने का अवसर मिलेगा, तो उनसे एक प्रश्न अवश्य पूछेंगे। हेनरी फोर्ड को 1898 में यह अवसर मिल ही गया। उन्होंने एडिसन को रोका और कहा - मिस्टर एडिसन, क्या मैं आपसे एक सवाल पूछ सकता हूं? क्या आपको लगता है कि मोटरकारों के लिए पेट्रोल ईंधन का अच्छा स्रोत हो सकता है? एडिसन के पास फोर्ड से बात करने का समय नहीं था। उन्होंने केवल हां कहा और वहां से चले गए। बात समाप्त हो गई, लेकिन इस जवाब ने फोर्ड को उत्साहित कर दिया। यहीं से फोर्ड ने एक लक्ष्य तय कर लिया और संकल्प ले लिया। ग्यारह वर्ष बाद उन्होंने 1909 में टिन लिजी नामक एक कार बनाई। उन्होंने अनेक आलोचनाएं झेली, लेकिन उन ग्यारह वर्षों में उन्होंने काम किया और इंतजार किया। उन्होंने ऊर्जा में कमी का अनुभव किया, किंतु थकान का कभी अनुभव नहीं किया। यही कारण है कि वे लक्ष्य तक पहुंचे और कामयाबी हासिल की। यदि उस समय को हाथ से निकल जाने दिया होता, तो क्या वे फोर्ड जैसी कामयाब कार कंपनी खड़ी करने में कामयाब होते? याद रखें। जब तक आप अपने विचारों, धन और समय का प्रबंधन करना नहीं सीखेंगे, तब तक आप कोई भी महत्वपूर्ण चीज हासिल नहीं कर पाएंगे। यदि आप सफल होना चाहते हैं, तो आपको विफलताओं से कभी डरना नहीं चाहिए। न ही आपको विफलताओं के माध्यम से विकास करने से डरना चाहिए।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु
|