View Single Post
Old 30-06-2014, 07:41 PM   #1
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 90
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default Pain Abdomen in Pregnancy | गर्भ में पेट दर्द

1.  गर्भ में पेट दर्द या मरोड़ क्या होता है?
गर्भ के दौरान पेट में में जकड़न या ऐंठन को मरोड़ कहते हैं| आपके गर्भ में पलते बच्चे से गर्भ का आकार बड़ा होता है| यह अगल- बगल के अंग, आंत, मांस-पेशियों, लिगामेंट और अन्य चीजों पर भार और तनाव डालता है| इस कारण से पेट में दर्द होता है|
2.  क्या इसके लिए डॉक्टर के पास जाना चाहिए?
हल्का दर्द जो कुछ समय के लिए रहता है, और आते जाते रहता है, वो गर्भ में सामान्य है| किंतु, अत्यधिक दर्द जो असहनीय हो, या अंत न हो रहा है, सदैव असमान्य होता है और इसके लिए आप तुंरत अपने डॉक्टर से दिखलायें| यह कहना मुश्किल है की असहनीय दर्द किसको कहते हैं, क्योंकि हर व्यक्ति का सहनशक्ति अलग होता है| इस लिए अगर साथ में और भी कोई लक्षण हैं तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए| ये लक्षण हो सकते हैं - बुखार, वाजिना से खून गिरना, वजीना से पानी या मवाद गिरना, चक्कर आना, कमजोरी लगना इत्यादि|
3.  गर्भ सम्बंधित पेट दर्द अन्य किन कारणों से हो सकता है
गर्भ सम्बंधित पेट दर्द होने के अनेक कारण हो सकते हैं| ये गर्भावस्था के अनुसार बदलते रहते हैं| इसीलिए सही जानकारी हो होना बेहद आवश्यक है|
इम्प्लांटेशन (implantation) का मतलब होता है पहले हफ्ते में नवजात एमब्र्यो (बीज) का युटेरस के दीवाल में लग जाना| यह गर्भ के शुरूआती अवस्था में होता है| कभी कभार इसके साथ वजीना से हल्का खून गिर सकता है|
युटेरस के बढने से अगल बगल के अंगों पर दवाब और युटेरस के खींचने से होता है| यह मामूली दर्द होता है, जो की सामान्य होता है|
कब्जियत - यह आम बात है की युटेरस के आंतों पर दवाब होने से कभी-कभार कब्जियत हो जाए| इसके लिए अधिक पानी पीना चाहिए और खाने में हरे पत्तियों को बढाना चाहिए|
पेट में जलन या एसिडिटी (gastric acidity) बढ़ते युटेरस के असर से पेट पर भी दवाब पड़ता है| इससे पचा हुआ खाना विपरीत दिशा में खाने के नली से मुहं के तरफ जाने लगता है| इससे पेट में जलन का अनुभव होता है| यह सामान्य स्थिती है|
पेट दर्द के साथ वजीना से अधिक खून गिर रहा है - सावधान, यह गर्भपात का निशानी हो सकता है| तुंरत अपने डॉक्टर से संपर्क करें| अफ़सोस कि इस स्थिती में अधिक कुछ नहीं किया जा सकता है|
पेट दर्द, अत्याधिक खून गिरना या बेहोशी छाना - यह एक्टोपिक गर्भ (ectopic pregnancy) या बच्चादानी के बाहर गर्भ ठहरने के कारण हो सकता है| तुंरत डॉक्टर के पास जायें, क्योंकि इसमें मां के जान को खतरा हो सकता है| यह दर्द अधिकतर एक तरफ होते रहता है, और गर्भ के ठीक बीच में नहीं स्थित होता है|
क्रेम्पिंग या लेबर पेन्स (Labor pains) - जब प्रसव का समय आता है तो पेट में दर्द एक विशेष तरीके से आता है| यह साधारण रूप में गर्भावस्था के अंत (full term) में आता है| यह दर्द हर 5 मिनट पर आता है| इसमें तेज दर्द उठता है जैसे कि पीठ दर्द हो या मासिक धर्म हो| इसके साथ वजीना से पानी या खून भी गिर सकता है| अगर आप इस स्थिती हैं, तो तुंरत अस्पताल जायें| कभी कभार यह गर्भ के अंत से पहले भी हो सकता है, जिसे प्रीमेट्योर लेबर पेन्स (premature labor pains) कहते हैं| इसमें बच्चा समय से पहले (preterm baby) पैदा हो सकता है, और इसीलिए तुंरत अस्पताल जायें|
__________________



Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote