View Single Post
Old 03-03-2015, 05:17 PM   #2
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 90
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default Re: होली मनाने का कारण

2 काम, जो होलिका दहन की रात में करना चाहिए

गुरुवार, 5 मार्च की रात में होलिका दहन किया जाएगा और 6 मार्च को होली खेली जाएगी। इस पर्व का धार्मिक महत्व भी है और वैज्ञानिक महत्व भी। धार्मिक महत्व भगवान विष्णु भक्त के प्रहलाद, असुर राज हिरण्यकश्यपु और होलिका से जुड़ा है। जबकि, वैज्ञानिक महत्व मौसम परिवर्तन से जुड़ा है। इस समय सर्दी (शीत ऋतु) खत्म होती है और गर्मी (ग्रीष्म ऋतु) प्रारंभ होती है। मौसम परिवर्तन के समय बीमारियों का प्रभाव काफी बढ़ जाता है, जिन लोगों की रोग प्रतिरोधी क्षमता कमजोर होती है, वे बीमार हो सकते हैं। अत: इस समय स्वास्थ्य संबंधी सावधानी रखनी चाहिए। यहां जानिए होली पर किए जाने 2 काम...

1. कुछ देर जलती हुई होली के पास खड़े रहें
आयुर्वेद में बताया है कि दो ऋतुओं के संधि काल में बीमारियों का खतरा काफी अधिक बढ़ जाता है। होली, सर्दी और गर्मी का संधि काल है, इस समय में कफ, खांसी, श्वास से संबंधित बीमारियां पनप सकती हैं। अत: कुछ देर जलती हुई होली के पास खड़े रहना चाहिए, ताकि होली की गर्मी से हमारे शरीर को भी ऊष्मा प्राप्त हो सके। ध्यान रखें कि जलती हुई होली के एकदम करीब न जाएं, होली से कुछ दूरी पर खड़े रहें।
2. चांद की रोशनी में कुछ देर बैठें
गुरुवार, 5 मार्च को फाल्गुनी पूर्णिमा है। पूर्णिमा की रात में चांद की रोशनी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होती है। इसी वजह से पूर्णिमा की रात में कुछ देर चांदनी में बैठना चाहिए। साथ ही, कुछ देर चांद को देखें। पूर्णिमा की रात चांद को देखने से आपकी आंखों को ठंडक तो मिलेगी और मन को शांति मिलेगी

महालक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न
होली और पूर्णिमा की रात में किए गए पूजन से सभी देवी-देवता जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। इस रात महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए यह उपाय करें। उपाय के अनुसार इस रात देवी लक्ष्मी का पूजन करना है। पूजन के लिए रात के समय स्नान आदि कर्मों से निवृत्त हो जाएं। इसके बाद घर के किसी पवित्र स्थान पर लक्ष्मी पूजन की तैयारी करें। पूजन में कौड़ी, गोमती चक्र, कमल गट्टे, दक्षिणावर्ती शंख अवश्य रखें। इन चीजों के साथ ही पूजन में हल्दी की गांठ भी रखें। पूजन समाप्त होने ये सभी चीजें एक पवित्र कपड़े में बांधकर धन स्थान पर रख दें। ऐसा करने पर महालक्ष्मी की कृपा सदैव आपके घर पर बनी रहेगी।
हनुमानजी के सामने लगाएं दीपक
हनुमानजी बहुत जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता माने गए हैं। इनकी कृपा से सभी मुश्किल काम भी आसान हो जाते हैं। साथ ही, धन संबंधी कार्यों में भी सफलता मिल सकती है। शास्त्रों के अनुसार जो भक्त पूर्णिमा की रात में हनुमानजी के समक्ष दीपक जलाता है, उस पर बजरंग बली विशेष कृपा बरसाते हैं। दीपक लगाने के साथ ही हमें हनुमान चालीसा का जप भी करना चाहिए। यदि आप रात के समय किसी हनुमान मंदिर नहीं जा सकते हैं तो घर पर हनुमानजी के फोटो या मूर्ति के सामने दीपक लगाएं।
__________________



Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote