मुंबई हमले से लेकर कसाब को फांसी दिए जाने तक का घटनाक्रम
-26 नवंबर 2008 : कसाब और नौ आतंकवादियों ने मुंबई में विभिन्न स्थानों पर हमला किया।
-27 नवंबर 2008 : कसाब को तड़के एक बजकर तीस मिनट पर पकड़ा गया और गिरफ्तार कर नायर अस्पताल में भर्ती कराया।
-29 नवंबर 2008 : आतंकवादियों के कब्जे वाले सभी स्थानों को मुक्त कराया गया और नौ आतंकवादी मारे गए।
-30 नवंबर 2008 : कसाब ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार किया।
-13 जनवरी 2009 : एम. एल. ताहिलियानी मुंबई हमला मामले की सुनवाई के लिए न्यायाधीश नियुक्त किए गए।
-26 जनवरी 2009 : कसाब के खिलाफ सुनवाई के लिए आर्थर रोड जेल का चयन।