Re: तीस साल बाद
''अजीब आदमी हैं आप? कितना कैजुअली ले रहे हैं मेरी बात को। '' बुजुर्ग महिला ने पत्र लगभग छीनते हुए कहा।
कपिल ने दूसरी महिला की ओर देखा जो अब तक निर्द्वन्द्व बैठी थी, पत्थर की तरह।
कपिल को यों अर्स्तव्यस्त देख कर मुस्कुरायी।
उसके सफेद संगमरमरी दांत पल भर में सारी कहानी कह गये।
'' अरे! सरोज, तुम! '' कपिल जैसे उछल पडा , '' इतने वर्ष कहाँ थीं? मैं विश्वास नहीं कर पा रहा हूँ, तीस साल बाद तुम अचानक मेरे यहाँ आ सकती हो। कहाँ गए बीच के साल? ''
'' कहो, कैसे हो? कैसे बीते इतने साल? ''
'' तुम तो ऐसे कह रही हो जैसे साल नहीं दिन बीते हों। तीस साल एक उम्र होती है। '''' मैंने तो सपने में भी नहीं सोचा था कि तुमसे इस जिंदगी में कभी भेंट होगी। ''
'' क्या अगले जन्म में मिलने की बात सोच रहे थे? ''
'' यही समझ लो। ''
'' इस एक कागज के टुकडे क़े कारण तुम मेरे बहुत करीब रहे, हमेशा। मगर इसे गलत मत समझना। ''
इतने में कपिल की पत्नि भी नीचे उतर आई। वह जानती थी कि नाश्ते के बाद ही कपिल नीचे उतरता है, चाहे कितना ही बडा मुवक्किल क्यों न आया हो।
'' यह मेरी पत्नि मंजुला है। देश के चोटी के कलाकारों में इनका नाम है। अब तक बीसीयों रेकार्ड आ चुके हैं। ''
'' जानती हूँ..''सरोज बोली '' नमस्कार।''
'' नमस्कार।''मंजुला ने कहा और''एक्सक्यूज मी'' कह कर दोबारा सीढियाँ चढ ग़ई। उसने सोचा होगा कोई नई मुवक्किल आई है। मंजुला की उदासीनता का कोई असर दोनों महिलाओं पर नहीं हुआ।
>>>
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद)
(Let noble thoughts come to us from every side)
|