क्विज़ टाइम / श्री कृष्ण
इस बार हम भगवान श्री कृष्ण के जीवन के बारे में प्रश्नोत्तरी ले कर आये हैं. आशा है आप इसमें रुचिपूर्वक भाग लेंगे और अधिक से अधिक प्रश्नों के उत्तर देंगे.
परिवार / प्रश्न
१. कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ किन्तु पालन पोषण गोकुल में हुआ. उनके पालन पोषण करने वाले माता पिता कौन थे?
२. देवकी, जो वासुदेव की १२ पत्नियों में से एक थीं, ने कृष्ण को जन्म दिया. बलराम की माता का नाम बताये?
३. आस्ति या हेति कौन थी?
४. कृष्ण की बड़ी बहन का नाम बताएं?
५. अर्जुन की पत्नी सुभद्रा का कृष्ण से क्या सम्बन्ध था?
६. कृष्ण और बलराम का मित्र उद्धव बलवान भी था और सुन्दर भी. कृष्ण के साथ उसका क्या सम्बन्ध था?
|