एयर फ्रांस फ्लाइट 447
एयर फ्रांस का एयरबस ए330 एक जून 2009 को अटलांटिक ओशियन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह विमान रियो डी जिनेरियो से पेरिस जा रहा था। इस दुर्घटना में सभी 228 पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स मारे गए थे। जहाज का मलबा खोजने में सर्च एंड रेस्क्यू टीम को पूरे पांच दिन लग गए थे। दुर्घटना का पता लगाने में जांच अधिकारियों को तीन साल का समय लग गया था। उसके बाद पता चला कि आइस क्रिस्टल्स के कारण आटोपायलट डिस्कनेक्ट हो गया था। 74 पैसेंजर्स के शवों का आज तक पता नहीं चला है।