8. कन्वै आइलैंड मॉन्स्टर (Canvey Island Monster) :-
Canvey Island Monster
नवंबर 1954 में इंग्लैंडके कान्वे आइलैंड के तट पर एक विचित्र प्राणी का शव मिला। इसे कन्वै आइलैंड मॉनस्टर नाम दिया गया। यह लाल भूरे रंग क 76 सेंटी मीटर लंबा एक प्राणी था। इस प्राणी की संरचना बड़ी ही अजीब थी। इससे पहले पानी में इस तरह का कोइ जीव जंतु नही देखा गया था। कुछ वैज्ञानिक परीक्षणों के बाद उसे दफना दिया गया। अगस्त 1955 में फिर उसी जगह एक और वैसा शव मिला। यह शव भी पहले वाले कि तरह हि था , सिवाय उसके आकार को छोड़ के। इस बार वाला शव 120 सेंटी मीटर लम्बा था। इस शव को दफनाया गया या यह आज तक सुरक्षित है इसके बारे में कोइ जानकारी नही है।